
प्रिय छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों, नये सत्र 2026-27के शुभारम्भ के अवसर पर मैं मत्स्य एक्सीलैण्ट एकेडमी सोसायटी द्वारा संचालित मत्स्य महाविद्यालय, बानसूर के परिसर में आपका हार्दिक स्वागत करती हूँ। इस महाविद्यालय के प्रारम्भ करने का हमारा मूल लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सुयोग्य प्राध्यापकों द्वारा गुणवत्ता को ध्यान में रखकर उच्च शिक्षा प्रदान करना है। इस उपलब्धी को हम, आप और शिक्षक महानुभावों के सहयोग से प्राप्त कर सकेंगे, ऐसी आशा है। मैं संस्था की सचिव होने के नाते आप सभी को यह विश्वास दिलाती हूँ कि महाविद्यालय को अग्रणी महाविद्यालयों की श्रेणी में लाने में आपको मेरा सम्पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। मुझे ये बताते हुये प्रसन्नता होती है कि महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति (मीज) इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति समर्पित है। महाविद्यालय में सत्र 2017-18 से मत्स्य महाविद्यालय में B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed. (Four Year Integrated) कोर्स प्रारम्भ हो गया है मैं इस नये सत्र में आपका हार्दिक अभिनन्दन करती हूँ तथा आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।

We believe that education extends far beyond the classroom. Along with a robust academic curriculum, we offer vibrant co-curricular activities, modern infrastructure, and dedicated faculty members who guide students toward achieving their fullest potential. We are committed to preparing our students to face global challenges while remaining rooted in strong values and ethics.